Bihar Pension KYC 2026: बंद हो जाएगी वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन! तुरंत ऐसे कराएं जीवन प्रमाणीकरण
बिहार सरकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (e-Labharthi) के अंतर्गत पेंशन प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों (वृद्धावस्था, विधवा, और दिव्यांग) के लिए जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। वर्ष 2026 की पेंशन सुचारू रूप से पाते रहने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को तुरंत पूरा करें।
🔴 KYC कराने में समस्या आ रही है? अपनाएं ये 3 तरीके:
सबसे पहले अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट या आइरिस) के माध्यम से अपना ई-केवाईसी पूरा करवाएं।
अगर बार-बार प्रयास करने के बाद भी आपका फिंगरप्रिंट या फेस मैच नहीं हो रहा है, तो तुरंत अपने नजदीकी आधार केंद्र (Aadhaar Centre) पर जाकर बायोमेट्रिक डेटा अपडेट करवाएं।
अगर आधार अपडेट के बाद भी ई-लाभार्थी पोर्टल पर आपकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो बिल्कुल देर न करें। अपने सभी जरूरी दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक, और पेंशन आईडी) लेकर सीधे अपने प्रखंड (Block) कार्यालय के आरटीपीएस (RTPS) काउंटर या सामाजिक सुरक्षा शाखा में जाएं और अपनी समस्या दर्ज कराएं।
📋 जीवन प्रमाणीकरण की स्थिति कैसे जांचें?
- ऊपर दिए गए Print Life Certificate लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर, अकाउंट नंबर या बेनिफिशियरी आईडी दर्ज करें।
- Search बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने अगले जीवन प्रमाणीकरण की तिथि (Next KYC Date) दिखाई दे देगी।

Leave a Comment