Bihar Labour Card 2026: इस दिन से बनना शुरू होगा, जानिए फायदे, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
अगर आप बिहार के निवासी हैं और मजदूरी या निर्माण कार्य से जुड़े हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार जल्द ही Bihar Labour Card बनाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा और आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी।
ताजा जानकारी के अनुसार, Labour Card बनाने की प्रक्रिया अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक तारीख जारी होने के बाद ही आवेदन शुरू होगा, इसलिए समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।
Labour Card के फायदे क्या हैं?
- ₹5000 प्रति वर्ष वस्त्र (कपड़ा) सहायता
- बच्चों की शिक्षा के लिए ₹5,000 से ₹20,000 तक सहायता
- अच्छे अंक पर ₹10,000 / ₹15,000 / ₹25,000 तक नकद पुरस्कार
- औजार खरीदने के लिए ₹15,000 तक सहायता
- साइकिल खरीदने के लिए ₹3,500 (एक बार)
- विवाह के लिए ₹50,000 तक सहायता (अधिकतम 2 बच्चों के लिए)
- मातृत्व लाभ – 90 दिनों की मजदूरी के बराबर राशि
- पितृत्व लाभ – ₹6,000
- मृत्यु पर ₹2 लाख (सामान्य) और ₹4 लाख (दुर्घटना)
- दाह संस्कार हेतु ₹5,000 सहायता
- ₹1,000 प्रति माह पेंशन
- परिवार को 50% पेंशन (मृत्यु के बाद)
- ₹3,000 वार्षिक चिकित्सा सहायता
- घर मरम्मत के लिए ₹20,000 सहायता
- पूर्ण विकलांगता पर ₹75,000 + ₹1,000/माह पेंशन
- आंशिक विकलांगता पर ₹50,000 सहायता
कौन बना सकता है Labour Card?
- उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- कम से कम 90 दिन मजदूरी का अनुभव
- बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये
आवेदन कैसे करें?
Labour Card के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन – आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें
- ऑफलाइन – नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर आवेदन करें
महत्वपूर्ण सलाह
आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड रखें। गलत जानकारी देने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो, तुरंत अप्लाई करें ताकि आप सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर ले सकें।
👉 Bihar Labour Card श्रमिकों के लिए एक बेहद फायदेमंद योजना है जो उनके जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाती है।

Leave a Comment