LNMU PG Admission Online Form 2026
Lalit Narayan Mithila University (LNMU), Darbhanga – M.A. / M.Sc. / M.Com.
🗓️ महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
नामांकन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों का संशोधित शेडयूल (Revised Schedule) नीचे दिया गया है:
| कार्यक्रम (Event) | निर्धारित तिथि (Date) |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 27.05.2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क) | 06.06.2026 |
| ऑनलाइन आवेदन (विलंब शुल्क के साथ) | 07.06.2026 से 08.06.2026 तक |
| आवेदन में सुधार (Correction Window – विषय को छोड़कर) | 09.06.2026 से 10.06.2026 तक |
| प्रथम चयन सूची (1st Selection List) का प्रकाशन | 13.06.2026 |
| प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन | 15.06.2026 से 25.06.2026 तक |
| कक्षाएं प्रारंभ (Commencement of Classes) | 01.07.2026 |
💳 आवेदन शुल्क (Application Fee)
| विवरण (Description) | शुल्क (Amount) |
|---|---|
| सामान्य आवेदन शुल्क (बिना फाइन) | Rs. 750/- |
| विलंब शुल्क के साथ (With Fine) | Rs. 850/- (750 + 100) |
| * शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card, Credit Card, Net Banking) से किया जा सकता है। | |
📄 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों को स्कैन करके तैयार रखें:
- मैट्रिक का अंक-पत्र (Matriculation Marksheet)
- इन्टरमीडिएट का अंक-पत्र (Intermediate Marksheet)
- स्नातक स्तरीय अंक-पत्र (Graduation Marksheet)
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (Photo & Signature)
- आरक्षण हेतु जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- EWS प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- कोटा प्रमाण-पत्र (यथा- खेल, मिलिट्री कोटा, स्टाफ कोटा, फाइन आर्ट्स कोटा) (यदि लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
📝 LNMU PG Admission 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना फॉर्म भर सकते हैं:
आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले LNMU के आधिकारिक Samarth एडमिशन पोर्टल lnmuadm.samarth.edu.in पर जाएं (डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है)।
नया पंजीकरण (New Registration)
होमपेज पर “New Registration” बटन पर क्लिक करें। अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्टर करें।
लॉगिन और फॉर्म फिलिंग
रजिस्ट्रेशन के बाद आपके ईमेल/मोबाइल पर User ID और Password आ जाएगा। इसकी मदद से पोर्टल में Login करें और अपनी व्यक्तिगत (Personal) और शैक्षणिक (Academic) जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
दस्तावेज अपलोड करें (Upload Documents)
फॉर्म भरने के बाद, अपना पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान (Fee Payment)
अंत में, अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क (Rs. 750/- या Rs. 850/-) का ऑनलाइन भुगतान करें।
प्रिंट आउट लें (Print Confirmation)
पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद, फाइनल सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म (Confirmation Page) का प्रिंट आउट निकाल लें और भविष्य (Admission) के लिए सुरक्षित रख लें।
Leave a Comment